Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

अस्मिता नेशनल महिला योगासन लीग में झारखंड की आकांक्षा और पम्मी को रजत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
अस्मिता नेशनल महिला योगासन लीग में झारखंड की आकांक्षा और पम्मी को रजत
विज्ञापन
  • अस्मिता नेशनल महिला योगासन लीग: झारखंड की आकांक्षा और पम्मी ने जीता रजत पदक और ₹24,000 की नकद राशि

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। दिल्ली के आनंद धाम आश्रम, बक्करवाला में आयोजित अस्मिता योगासन महिला लीग (नेशनल) 2025-26 में झारखंड की बेटियों ने अपनी खेल प्रतिभा से पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचा है। 29 से 31 मार्च तक चली इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक और सम्मानजनक स्थान प्राप्त किए

शानदार उपलब्धियां एवं नकद पुरस्कार: आर्टिस्टिक पेयर (रजत पदक)

18 वर्ष से ऊपर के आयु वर्ग में झारखंड की आकांक्षा कुमारी और पम्मी कुमारी की जोड़ी ने 90.18 का स्कोर करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय (दूसरा) स्थान हासिल कर राज्य को गौरवान्वित किया। इस शानदार उपलब्धि के लिए जोड़ी को नेशनल लेवल कैश प्राइज नियमों के तहत ₹24,000 की नकद राशि से सम्मानित किया जाएगा।

आर्टिस्टिक ग्रुप

ग्रुप स्पर्धा में झारखंड की टीम (पम्मी कुमारी, आकांक्षा कुमारी, अनुपा किंडो, निधि कुमारी और कोमल राय) ने कड़े मुकाबले में 92.84 अंकों के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया। इसी इवेंट में कशक कच्छप और माही कुमारी की जोड़ी ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए पांचवां स्थान प्राप्त किया।

पदाधिकारियों ने जताया हर्ष

झारखंड की इस बड़ी सफलता पर झारखंड योगासन खेल संघ के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें बधाई दी। संघ के अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी ने कहा, हमारी बेटियों ने राष्ट्रीय मंच पर अपनी कला का लोहा मनवाया है, यह पूरे राज्य के लिए गर्व का क्षण है।

मुख्य सलाहकार बिपिन पांडेय, सचिव चंदू कुमार, कोषाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह, संयुक्त सचिव मलय डे ने खिलाड़ियों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि आने वाले समय में झारखंड योगासन के क्षेत्र में और भी नए कीर्तिमान स्थापित करेगा ,बच्चियों के प्रदर्शन को ऐतिहासिक बताया।

बधाई देने वाले अन्य गणमान्य

खिलाड़ियों को बधाई देने वालों में रांची जिला की अध्यक्ष डॉ. संतोषी साहू, संतोष शर्मा, बृजेश सिंह, कुणाल कुमार, रांची जिला सचिव डॉ. एस.के. घोषाल, चैताली मुखर्जी, सोनाली सरकार, अम्या अंशु, शंकर राणा, राहुल रंजन, राहुल सिंह, पी. तिवारी, पूजा सिंह और सुजीत कुमार शामिल हैं। 

इसके साथ ही सभी जिलों के सचिवों, अध्यक्षों और अन्य सदस्यों ने भी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उक्त जानकारी झारखंड योगासन खेल संघ, रांची के मीडिया प्रभारी पूजा सिंह (7004245157) ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 123,865