Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

झारखंड राज्य एरोबिक्स जिम्नास्टिक्स चैंपियनशिप का सफल और भव्य समापन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड राज्य एरोबिक्स जिम्नास्टिक्स चैंपियनशिप का सफल और भव्य समापन
विज्ञापन

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क, रांची। झारखंड जिम्नास्टिक एसोसिएशन के तत्वावधान में मोराबादी, रांची स्थित वॉलीबॉल/जिम्नास्टिक्स मैदान में आयोजित तीन दिवसीय झारखंड राज्य एरोबिक्स जिम्नास्टिक्स चैंपियनशिप का आज भव्य एवं सफल समापन संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन अत्यंत सुव्यवस्थित एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया, जिसमें राज्य के विभिन्न जिलों से आए 250 से अधिक प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा एवं खेल कौशल का प्रदर्शन किया। 

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का उद्देश्य राज्य में एरोबिक्स जिम्नास्टिक्स खेल को बढ़ावा देना, नयी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना तथा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना रहा। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों एवं श्रेणियों में रोमांचक एवं उच्च स्तरीय प्रदर्शन प्रस्तुत कर दर्शकों एवं उपस्थित गणमान्य अतिथियों को प्रभावित किया। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड जिम्नास्टिक एसोसिएशन के संरक्षक डॉ. अजीत कुमार सिन्हा उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम है, बल्कि यह अनुशासन, आत्मविश्वास एवं टीम भावना का भी निर्माण करता है। राज्य सरकार एवं संघ मिलकर खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने हेतु निरंतर प्रयासरत हैं।

इस दौरान समारोह में विशिष्ट श्रीमती पुष्पा हेसा को झारखंड जिम्नास्टिक्स संघ   के संरक्षक डॉ अजीत कुमार के द्वारा एसोसिएट उपाध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया। उनके उपाध्यक्ष मनोनीत होने से झारखंड के जिम्नास्टिक्स खिलाड़ियो को भविष्य में काफी अच्छा मार्गदर्शन मिलेगा। प्रतियोगिता के दौरान अतिथियों के रूप में एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट पुष्पा हेसा, निशिकांत पाठक, तुलिका श्रीवास्तव, हनी सिन्हा एवं डॉ. दीपक कुमार साहु एवं रांची जिला जिम्नास्टिक संघ के सचिव ,श्री गोविंद झा सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए इस प्रकार के आयोजन को राज्य के खेल विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। 

प्रतियोगिता के सफल संचालन में निर्णायक मंडल की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसमें विकाश कुमार गोप, हेमा कुमारी, दीपक कुमारी मांझी, अमित गोप एवं राजवीर केरकेट्टा ने निष्पक्ष एवं कुशल निर्णय प्रदान कर प्रतियोगिता को सफल बनाने में सराहनीय योगदान दिया। 

समापन समारोह के अवसर पर विभिन्न वर्गों के विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पदक, प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी प्रतिभागियों, प्रशिक्षकों, टीम प्रबंधकों एवं आयोजन समिति के सदस्यों को उनके योगदान के लिए धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया गया। 

अंत में, झारखंड जिम्नास्टिक एसोसिएशन के महासचिव तूलिका श्रीवास्तव ने सभी खिलाड़ियों, अभिभावकों, सहयोगी संस्थाओं, मीडिया प्रतिनिधियों एवं खेल प्रेमियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को और व्यापक स्तर पर आयोजित करने की प्रतिबद्धता जतायी।  

परिणाम 

  • नेशनल डेवलपमेंट (व्यक्तिगत महिला -) : दित्या लकड़ा : प्रथम, प्रिबा श्री : द्वितीय, दिव्यांशी विश्वकर्मा : तृतीय 
  • नेशनल डेवलपमेंट (मिक्स पेयर) : मिहिर कुमार एवं दित्या लकड़ा : प्रथम 
  • नेशनल डेवलपमेंट (ग्रुप)  : मायरा भट्ट, देशना भट्ट, दित्या लकड़ा, मिहिर कुमार एवं श्रिति चौहान : प्रथम 
  • यूथ (व्यक्तिगत पुरुष) : पृथ्वी देव भट्टाचार्य :प्रथम, अथर्व गुप्ता : द्वितीय, रुद्र कुमार एवं मिहिर कुमार : तृतीय 
  • यूथ (ट्रायो) : पृथ्वी देव भट्टाचार्य, रुद्र कुमार, अथर्व गुप्ता :प्रथम 
  • जूनियर (व्यक्तिगत पुरुष) : आदित्य राज : तृतीय 
  • जूनियर (व्यक्तिगत महिला)  : चंदा कुमारी : प्रथम , मुस्कान : द्वितीय, नंदिनी कुमारी पोद्दार / ऋद्धिका कुमारी : तृतीय 
  • जूनियर (ट्रायो)  : चंदा कुमारी, आदित्य राज, नंदिनी कुमारी पोद्दार :प्रथम 
  • जूनियर (एरो डांस)  :चंदा कुमारी, आदित्य राज, दिशा माहेश्वरी, लतिका नायक, मोनिका धनवार, नंदिनी कुमारी पोद्दार, दशमी उरांव, सपना कुमारी : प्रथम 
  • सीनियर (व्यक्तिगत पुरुष) : नयन कच्छप : प्रथम , परमेश्वर राय : द्वितीय , आदित्य राज : द्वितीय (जूनियर) , अनुराग कुमार : तृतीय 
  • सीनियर (व्यक्तिगत महिला) : रिया कुमारी : प्रथम, कुमारी ऋष्टी राज : द्वितीय 
  • सीनियर (ट्रायो)  : आयुष कुमार लोहरा, रिया कुमारी, परमेश्वर राय : प्रथम 
  • सीनियर (ग्रुप)  : अमित गोप, अनुराग कुमार, टोनू गोपाल, कुमारी ऋष्टी राज, नयन कच्छप : प्रथम 
  • सीनियर (एरो डांस)  : विकाश कुमार गोपे, अनुराग कुमार, अमित गोप, टोनू गोपाल, नयन कच्छप, कुमारी ऋष्टी राज, रिया कुमारी : प्रथम 
  • सीनियर (एरो स्टेप) : विकाश कुमार गोप, टोनू गोपाल, अनुराग कुमार, नयन कच्छप, चाहत कुमार केरकेट्टा, कुमारी ऋष्टी राज, रिया कुमारी, अमित गोप : प्रथम
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 47,938