बीआईटी मेसरा के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भिड़ी मीडिया और बीआईटी की टीम
टीम एबीएन, रांची। आज बीआईटी मेसरा के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के मैदान में मीडिया की टीम और बी आई टी मेसरा के बीच खेला गया। फ्रेंडली फाइटिंग सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया। मीडिया टीम का नेतृत्व मोनू कुमार और बी आई टी के कप्तान डॉ गौतम सांडिल्य कर रहे थे।
टॉस बी आई टी ने जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। मीडिया की टीम ने बेहतरीन शुरुआत की। लेकिन कसी हुई गेंदबाजी आक्रमण के सामने टिक नहीं सके। ओम और नीतीश की बेहतरीन बल्लेबाजी और मोनू ने कुछ अच्छे शॉट्स खेले। पर टीम महज 80 रन ही बना सकी।
जवाबी पारी खेलने उतरी बी आई टी की टीम को पहले ही ओवर में बड़ा झटका लगा। उसके प्रारंभिक बल्लेबाज आउट हो गये। फिर मयंक परासर और अभिषेक ने पारी संभाल कर बड़ी जीत दिलायी और 7 विकेट से मुकाबला जीत लिया। छात्र मामलों के डीन डॉ प्रवीण श्रीवास्तव ने मैन आफ द मैच का पुरस्कार अभिषेक कश्यप को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्रदान किया।
डॉ श्रीवास्तव ने इस प्रकार के आयोजन से दोनों टीमों के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए मीडिया के खिलाड़ियों राजेश तिवारी, सुनील कुमार, मोनू कुमार, संदीप, मनोज गिरी, गौतम सांडिल्य, कार्तिक महतो, राणा मिश्रा के इस प्रयास के लिए विशेष रूप से धन्यवाद दिया।