पहले चरण का कार्यक्रम जारी; फउइ पहला मैच बंगलूरू में खेलेगी
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। दुनिया की लोकप्रिय फ्रेंचाइजी लीग आईपीएल के 19वें संस्करण की शुरुआत 28 मार्च से होगी। बुधवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पहले चरण के कार्यक्रम का एलान किया। पहला मुकाबला बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गत विजेता आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा।
- RCB SRH बंगलूरू 28 मार्च
- MI KKR मुंबई 29 मार्च
- RR CSK गुवाहाटी 30 मार्च
- PBKS GT न्यू चंडीगढ़ 31 मार्च
- LSG DC लखनऊ 1 अप्रैल
- KKR SRH कोलकाता 2 अप्रैल
- CSK PBKS चेन्नई 3 अप्रैल
- DC MI दिल्ली 4 अप्रैल
- GT RR अहमदाबाद 4 अप्रैल
- SRH LSG हैदराबाद 5 अप्रैल
- RCB CSK बंगलूरू 5 अप्रैल
- KKR PBKS कोलकाता 6 अप्रैल
- RR MI गुवाहाटी 7 अप्रैल
- DC GT दिल्ली 8 अप्रैल
- KKR LSG कोलकाता 9 अप्रैल
- RR RCB गुवाहाटी 10 अप्रैल
- PBKS SRH न्यू चंडीगढ़ 11 अप्रैल
- CSK DC चेन्नई 11 अप्रैल
- LSG GT लखनऊ 12 अप्रैल
- MI RCB मुंबई 12 अप्रैल
कार्यक्रम की घोषणा में क्यों हुई देरी?
पांच राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने हैं जिस कारण आईपीएल के कार्यक्रम की घोषणा में देरी हुई। दरअसल, जिन तीन राज्यों में आईपीएल के मुकाबले खेले जाने हैं उनके विधानसभा चुनावों की तारीखों का एलान अब तक नहीं हुआ है।
इनमें अमस, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु शामिल हैं। कोलकाता (पश्चिम बंगाल में) और चेन्नई (तमिलनाडु में) क्रमश: कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के घरेलू मैदान हैं, जबकि गुवाहाटी राजस्थान रॉयल्स का दूसरा वेन्यू है।