Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 21
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

खेल जीवन सच्चा गुरु : देवेन्द्र नाथ महतो

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
खेल जीवन सच्चा गुरु : देवेन्द्र नाथ महतो
विज्ञापन

पांच परगना जेएलकेएम ट्रॉफी का हुआ भव्य समापन 

टीम एबीएन, रांची। पांच परगना जेएलकेएम ट्रॉफी का आयोजन बुंडू स्थित नेवरी जामटोली मैदान में भव्य रूप हुआ समापन। टूर्नामेंट में  तमाड़, बुंडू, अड़की, सिल्ली, सोनाहातु, राहे, अनगढ़ा के कुल आठ टीम भाग लिया जिसमें फाइनल मुकाबला राहे और बुंडू प्रखंड के बीच खेला गया जिसमें कोई निर्णय नहीं आया तभी हेड टेल किया गया जिसमें बुंडू प्रखंड की टीम विजेता बनी तथा राहे प्रखंड को उपविजेता घोषित किया गया। मैन आफ द सीरिज राहे प्रखंड के सनातन को घोषित किया गया। 

मौके पर मुख्य अतिथि के रूप उपस्थित जेएलकेएम केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि खेल जीवन का सच्चा गुरु है। यह आयोजन सिर्फ खेल का उत्साह नहीं बल्कि नवजवानों को अनुशासन, टीम वर्क और नेतृत्व का भावना जगाती है, खेल के मैदान में हार हो या जीत हो जो सीखते हैं जीवनभर काम आता है।  

आयोजन में जेएलकेएम वरिष्ठ नेता रंजीत महतो, गदाधर महतो समाज सेवी जयराम महतो, अनूप महतो, मुकेश महतो, पंकज महतो, दिनेश महतो के अलावा अन्य गण मान्य लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन