Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

आस्ट्रेलिया को भारतीय महिलाओं ने 2-1 से हराया

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
आस्ट्रेलिया को भारतीय महिलाओं ने 2-1 से हराया
विज्ञापन

आस्ट्रेलिया को 17 रनों हराकर भारतीय महिला टीम ने जीती टी-20 सीरीज 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क (एडिलेड)। स्मृति मंधाना (82) और जेमिमाह रॉड्रिग्स (59) की आतिशी बल्लेबाजी के बाद श्री चरणी (तीन विकेट), श्रेयंका पाटिल और अरुंधति रेड्डी (दो-दो विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत भारतीय महिला टीम ने शनिवार को तीसरे टी-20 मुकाबले में आॅस्ट्रेलिया को 17 रनों से हराकर 2-1 से टी-20 सीरीज जीती। 

स्मृति मंधाना को प्लेयर आफ द मैच का पुरस्कार मिला। 177 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आस्ट्रेलिया शुरूआत खराब रही और उसने मात्र 32 रन के स्कोर पर अपने तीन विकेट गंवा दिये। जॉर्जिया वॉल (10), बेथ मूनी (छह) और एलिस पेरी एक रन बनाकर आउट हुई। 

ऐसे संकट के समय एश्ले गार्डनर ने फीबी लिचफील्ड के साथ पारी को संभालने का प्रयास किया। दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट के लिए 31 रनों की साझेदारी हुई। नौवें ओवर में श्री चरणी ने फीबी लिचफील्ड 17 गेंदों में 24 रन को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 125,681