Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

बीआईटी मेसरा के चेतन देवराज स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट में हुए कई मैच

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बीआईटी मेसरा के चेतन देवराज स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट में हुए कई मैच
विज्ञापन

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। बीआईटी मेसरा के तत्वावधान में आयोजित चेतन देवराज स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट के आज तीन मुकाबले खेले गए जिसमे  लॉ कॉलेज और उषा मार्टिन के बीच खेला गया जिसमें उषा मार्टिन ने 151रन बनाए उसके जवाब में उतरी लॉ कॉलेज की टीम महज 66 रन ही बना सकी।

दूसरा मुकाबला सरला बिरला और बी आई टी देवघर के बीच खेला गया सरल बिरला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 277 रनों का पहाड़ खड़ा किया, जिसमें प्रियांशु ने शानदार 98 रन बनाए और टूर्नामेंट के पहले शतक से चूक गए। जवाब में उतरी देवघर ने155 रन ही बना सकी और मैच हार गई। बी आई टी मेसरा और बी आई टी लालपुर के बीच काफी बेहतरीन मुकाबला देखा गया।

मेसरा के अक्षत गुप्ता ने शानदार 53 रनों की पारी खेलते हुए टीम को सम्मान जनक स्कोर तक ले गए मेसरा की टीम ने 159 का लक्ष्य बी आई टी लालपुर को दिया लेकिन साध्य अग्रवाल 46 रन बनाकर भी अपनी टीम को जीत दिलाने में असफल रहे। मेसरा ने मुकाबला 35 रनों से जीत लिया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,817