Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आगाज, भैरवी-अमानत ने दर्ज की जीत

मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आगाज, भैरवी-अमानत ने दर्ज की जीत
विज्ञापन

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया उद्घाटन 

वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर विशिष्ट अतिथि के रूप में रहे मौजूद 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क (रांची)। द रांची प्रेस क्लब की ओर से आयोजित मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का बुधवार को शुभारंभ हो गया। जेके इंटरनेशनल क्रिकेट अकादमी, अगरु, रातू में आयोजित मीडिया कप टूर्नामेंट का शुभारंभ राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया। वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। पहले दिन टीम भैरवी ने टीम कारो को 18 रन से और टीम अमानत ने टीम अजय को सात विकेट से हराया। 

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने खिलाड़ियों से भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। राज्यपाल ने कहा कि मीडिया समाज का सजग प्रहरी है और इसे लोकतंत्र का चतुर्थ स्तंभ भी कहा जाता है। पत्रकारिता केवल सूचना का माध्यम नहीं, बल्कि जनचेतना को जागृत करने और लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण आधार है। 

उन्होंने कहा कि मीडिया से जुड़े सभी साथी दिन-रात परिश्रम कर जनहित के विषयों को प्रमुखता से सामने लाने का महत्वपूर्ण दायित्व निभाते हैं। मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट जैसे आयोजन केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं हैं, बल्कि आपसी सौहार्द, समन्वय और आत्मीयता को प्रगाढ़ करने का माध्यम भी हैं राज्यपाल ने कहा कि क्रिकेट हमें धैर्य, रणनीति और सामूहिक प्रयास का महत्व सिखाता है। 

खेलों के विकास में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। जब मीडिया किसी खिलाड़ी की उपलब्धि को प्रमुखता देता है, तो वह समाचार हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा बन जाता है और नयी प्रतिभाओं को पहचान मिलती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह टूर्नामेंट मीडिया जगत के साथियों के बीच सहयोग, भाईचारे और सकारात्मक संवाद को और सुदृढ़ करेगा। 

मौके पर उन्होंने हाल ही में सम्पन्न रांची प्रेस क्लब के चुनाव में निर्वाचित सभी पदाधिकारियों और कार्यकारिणी समिति के सदस्यों को बधाई दी। मौके पर अदानी समूह के वाइस प्रेसिडेंट (कॉरपोरेट अफेयर्स) संजीव शेखर,  टाटा समूह के प्रतिनिधि अमृतांशु, रांची प्रेस क्लब के पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्यों समेत बड़ी संख्या में जाने-माने पत्रकार मौजूद थे। 

आरपीसी मीडिया कप 2026 

मैच - 1 : भैरवी बनाम कारो  

  • भैरवी - 160/2. ओवर - 13 
  • विक्की पासवान - 117 *, पिंटू दुबे - 18, कुमार सौरव - 2/28 
  • कारो - 142/5. ओवर - 13 
  • अनस रहनुमा - 68*, कुमार सौरव - 28, राजू सिंह - 2/25, विक्की पासवान - 2/31 
  • रिजल्ट - भैरवी 18 रन से जीता 
  • प्लेयर आफ द मैच - विक्की पासवान 

मैच - 2 : अजय बनाम अमानत 

  • अजय - 124/3.  ओवर - 13 
  • राकेश सिंह - 83*, पंकज सिंह - 22, बिपिन पांडेय - 3/30 
  • अमानत - 126/3. ओवर - 10.3 
  • शमीम राजा - 52, रियाज आलम - 41*, अमित कुमार झा - 2/33 
  • रिजल्ट - अमानत 7 विकेट से जीता 
  • प्लेयर आफ द मैच - शमीम राजा
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 6,835