Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

खेल के मैदान में जीत से ज्यादा हार से सीख मिलती है : देवेन्द्र नाथ महतो

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
खेल के मैदान में जीत से ज्यादा हार से सीख मिलती है : देवेन्द्र नाथ महतो
विज्ञापन
  • खेल के मैदान में जीत से ज्यादा हार से सीख मिलती है : देवेन्द्र नाथ महतो

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। पांच परगना क्षेत्र के सुप्रसिद्ध फुटबॉल खेल प्रतियोगिता प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 2 फरवरी 2026 को लगातार 55 वर्ष आयोजन धूम धाम से संपन्न हुआ।  प्रतियोगिता में कुल 8 टीमों ने भाग लिया। 

मौके पर जेएलकेएम केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर फाइनल विजेता टीम मुंडा ब्रदर्स को प्राथम पुरूस्कार एक लाख चालीस हजार रुपये और ट्रॉफी पुरस्कृत किया। उप विजेता टीम एमके ब्रदर्स टाटीसिल्वे टीम को विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित सीआईडी आॅफिसर सष्टि रंजन महतो और स्वामी सत्यनारायण महतो द्वारा द्वितीय पुरस्कार  एक लाख रुपये एवं ट्रॉफी पुरस्कृत किया गया।

बुंडू टाइगर टीम को तीसरा एवं एफसी लाली को चौथा पुरस्कार तीस हजार रुपया पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर टुसू चौड़ल प्रदर्शन  किया गया। इस अवसर पर पांच परगना क्षेत्र के सैंकड़ों लोग उपस्थित हुए। मौके पर गलऊ मुखिया सावना महली, स्वामी सुरिन महतो,  रंजीत महतो,  किरीटी महतो, धनेश्वर अहीर के अलावा अन्य गणमान्य सम्मानित अतिथि शामिल हुए।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 50,605