Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

ईशान किशन और सूर्या के अर्धशतक, भारत सात विकेट से जीता दूसरा टी 20

ईशान किशन और सूर्या के अर्धशतक, भारत सात विकेट से जीता दूसरा टी 20
विज्ञापन
  • भारत ने सात विकेट से जीता दूसरा टी 20 मैच, ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव के अर्धशतक

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराकर पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली। शुक्रवार को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की।

बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने कप्तान मिचेल सैंटनर की नाबाद 47 और रचिन रवींद्र की 44 रनों की पारी की मदद से 20 ओवर में छह विकेट पर 208 रन बनाए।

जवाब में भारत ने 15.2 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। उनके लिए ईशान किशन ने 76 और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 82 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 7,608