Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

अंडर-19 : वैभव-एरोन के तूफानी शतक से इंडिया का स्कोर 393/7

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
अंडर-19 : वैभव-एरोन के तूफानी शतक से इंडिया का स्कोर 393/7
विज्ञापन

वैभव और एरोन के तूफानी शतक, भारत अंडर-19 टीम ने बनाये 393/7 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। बेनोनी (दक्षिण अफ्रीका) वैभव सूर्यवंशी (127) और एरोन जॉर्ज (118) शानदार शतकीय पारियों और उनके बीच 227 रनों की ओपनिंग साझेदारी के दम पर भारतीय अंडर-19 टीम ने बुधवार को तीसरे यूथ वनडे में दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 394 रनों का लक्ष्य दिया। 
आज यहां दक्षिण अफ्रीका की अंडर-19 टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। 

बल्लेबाजी करने उतरी वैभव सूर्यवंशी और एरोन जॉर्ज की भारतीय सलामी जोड़ी ने विस्फोटक शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 227 रन जोड़े। इस दौरान वैभव सूर्यवंशी ने 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वैभव ने सातवां ओवर कर रहे माइकल क्रुइस्काम्प की पहली चार गेंदों पर दो चौके और दो छक्के लगाये और इसके बाद एक रन लेकर इस ओवर में कुल 21 रन जोड़े। वैभव ने 63 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। 

उन्होंने अपने शतक को पूरा करने के लिए आठ छक्के और छह चौके लगाये। 27वें ओवर में एन सोनी ने वैभव सूर्यवंशी को आउट किया। वैभव सूर्यवंशी ने 74 गेंदों में 10 छक्के और नौ चौके लगाते हुए 127 रनों की पारी खेली।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 47,775