- 14 फरवरी से शुरू होगा आईएसएल
- सभी 14 क्लब होंगे शामिल, खेल मंत्री मांडविया ने किया ऐलान
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय फुटबॉल में पिछले कुछ समय से चल रही अनिश्चितता की स्थिति को समाप्त करते हुए खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को घोषणा की है कि वाणिज्यिक साझेदार नहीं मिलने के कारण स्थगित हुई इंडियन सुपर लीग 14 फरवरी से शुरू होगी। लीग में सभी 14 क्लब हिस्सा लेंगे।
मांडविया ने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ और करछ क्लबों के बीच यहां भारतीय खेल प्राधिकरण मुख्यालय पर हुई बैठक के बाद मीडिया को बताया कि इंडियन सुपर लीग 14 फरवरी से होगी जिसमें सभी क्लब भाग लेंगे। आज सरकार, एआईएफएफ और सभी क्लबों के प्रतिनिधियों की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया। पिछले कुछ समय से भारतीय फुटबॉल को लेकर अदालत में चल रहे विवाद के कारण आयोजन को लेकर अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई थी जिस पर अब विराम लग गया।
एआईएफएफ अध्यक्ष कल्याण चौबे ने इस मौके पर बताया, संचालन के लिए संचालन परिषद बोर्ड का गठन होगा। करछ में 14 टीमों के 91 मैच एक चरण में होम (घरेलू) और अवे (प्रतिद्वंद्वी टीम का घरेलू मैदान) आधार पर खेले जायेंगे। चौबे ने कहा कि मैच कहां होंगे, यह क्लब एआईएफएफ के साथ मिल कर तय करेंगे।
उन्होंने कहा कि आई लीग में 11 टीमों के बीच 55 मैच खेले जाएंगे जो करछ के साथ ही आरंभ होगी। इसमें आईलीग-दो और आईलीग-तीन में 33 के बजाए 40 टीमें होंगी। उन्होंने बताया कि आईएसएल के लिए 25 करोड़ रुपये का एक कैप (खर्च की सीमा) बनाया गया है जिसमें 10 प्रतिशत एआईएफएफ, 15 प्रतिशत क्लब 30 प्रतिशत व्यावसायिक साझेदार वहन करेंगे।
उन्होंने कहा कि जब तब व्यावसायिक साझेदार नहीं मिल जाता तब तक एआईएफएफ कुल 40 प्रतिशत खर्च वहन करेगा। उन्होंने कहा कि एआईएफएफ का कुल योगदान 14 करोड़ रुपए होगा जिसमें 10 करोड़ करछ और 3.2 करोड़ आई लीग के लिए होंगे। इंडियन वुमेन लीग का शत प्रतिशत फंड एआईएफएफ का होगा।