Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

डीएवी स्पोर्ट्स 2025-26 (राष्ट्रीय स्तर) का उद्घाटन कल खेलगांव में

डीएवी स्पोर्ट्स 2025-26 (राष्ट्रीय स्तर) का उद्घाटन कल खेलगांव में
विज्ञापन
  • डीएवी स्पोर्ट्स 2025-26 (राष्ट्रीय स्तर) का उद्घाटन कल खेलगांव में

टीम एबीएन, रांची। डीएवी पब्लिक स्कूल्स, झारखंड के तत्वावधान में आयोजित डीएवी स्पोर्ट्स 2025-26 राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह कल, मंगलवार 6 जनवरी 2026 को प्रातः 9:30 बजे आयोजित किया जाएगा। यह भव्य समारोह बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम, मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, खेलगांव, रांची में संपन्न होगा।

इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालक वर्ग के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, हॉकी, फुटबॉल, नेटबॉल एवं रोलर स्केटिंग जैसे खेल शामिल हैं, जिनमें देशभर से चयनित प्रतिभागी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

उद्घाटन समारोह में झारखंड सरकार के माननीय मंत्री श्री राधा कृष्ण किशोर (वित्त, योजना एवं विकास, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम आर्य रत्न डॉ. पुनम सूरी जी, पद्मश्री सम्मानित एवं अध्यक्ष, डीएवी सीएमसी, नई दिल्ली के आशीर्वाद से आयोजित किया जा रहा है।

डीएवी पब्लिक स्कूल्स, झारखंड के प्रबंधन, प्राचार्यगण, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएँ इस राष्ट्रीय खेल महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर सभी सम्मानित पत्रकार बंधुओं एवं आम नागरिकों को सादर आमंत्रित करते हैं। उक्त जानकारी डीएवी पब्लिक स्कूल्स, झारखंड डीएवी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता-2025 के स्टेट कॉर्डिनेटर एम के सिन्हा ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 8,830