बांग्लादेश ने किया टी-20 वर्ल्ड कप 2026 टीम का ऐलान, हिंदू खिलाड़ी को बनाया कप्तान
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए बांग्लादेश टीम का ऐलान हो गया है, लिटन दास कप्तान और मोहम्मद सैफ हसन उपकप्तान चुने गये हैं। बांग्लादेश टीम वर्ल्ड कप के ग्रुप सी में शामिल है। टीम के ग्रुप स्टेज के 4 में से 3 मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स और 1 मैच मुंबई के वानखेड़े में होगा।
बांग्लादेश टी-20 वर्ल्ड कप 2026 स्क्वाड
लिटन दास (कप्तान), मोहम्मद सैफ हसन (उप कप्तान), तंजीद हसन, मोहम्मद परवेज हुसैन इमोन, तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, काजी नुरुल हसन सोहन, शक महेदी हसन, रिशद हुसैन, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, मोहम्मद शैफुद्दीन और शोरफुल इस्लाम।