- 17–18 को धनबाद में राज्य स्तरीय एक्रोबेटिक्स व रिदमिक जिम्नास्टिक्स प्रतियोगिता
एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। झारखंड जिम्नास्टिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में तथा धनबाद जिला जिम्नास्टिक्स एसोसिएशन के सहयोग से दिनांक 17 एवं 18 जनवरी को एक्रोबेटिक्स जिम्नास्टिक्स एवं रिदमिक जिम्नास्टिक्स की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों से चयनित खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई करेंगे।
प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य राज्य में एक्रोबेटिक्स एवं रिदमिक जिम्नास्टिक्स जैसे उभरते खेलों को प्रोत्साहित करना एवं खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक मंच उपलब्ध कराना है।
झारखंड जिम्नास्टिक्स एसोसिएशन की डॉ दीपक कुमार साहु ने बताया कि सभी जिलों के अध्यक्षों एवं सचिवों से अनुरोध है कि वे अपनी प्रविष्टियाँ दिनांक 13 जनवरी तक समय पर अनिवार्य रूप से भेज दें।
एसोसिएशन ने सभी जिलों से समय पर सहयोग की अपील करते हुए प्रतियोगिता को सफल बनाने का आग्रह किया है। उक्त जानकारी झारखण्ड जिम्नास्टिक एसोसिएशन के डॉ दीपक कुमार साहु ने दी।