आइपीएल आक्शन : ये हैं आइपीएल इतिहास के सबसे महंगे बिकने वाले विदेशी खिलाड़ी
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। अबु धाबी में आयोजित आईपीएल 2026 के मिनी आक्शन में कई खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला हुआ। इस नीलामी में कुल 359 खिलाड़ियों पर बोली लगनी है, लेकिन पहले ही सेट में आस्ट्रेलिया के स्टार आलराउंडर कैमरून ग्रीन ने इतिहास रच दिया।
कैमरून ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी
नीलामी में जैसे ही कैमरून ग्रीन का नाम आया, कई फ्रेंचाइजियों ने उनमें दिलचस्पी दिखायी। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच ग्रीन को लेकर जबरदस्त बिडिंग वॉर देखने को मिला।
बोली लगातार बढ़ती चली गयी और आखिरकार कोलकाता नाइट राइडर्स ने 25 करोड़ 20 लाख रुपये की भारी रकम खर्च कर ग्रीन को अपने खेमे में शामिल कर लिया। इसके साथ ही कैमरून ग्रीन आइपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गये।
आइपीएल इतिहास में सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी
- कैमरून ग्रीन - 25.20 करोड़ - केकेआर - 2026
- मिचेल स्टार्क - 24.75 करोड़ - केकेआर - 2024
- पैट कमिंस - 20.50 करोड़ - सनराइजर्स हैदराबाद - 2024
- सैम कुरेन - 18.50 करोड़ - पंजाब किंग्स - 2023
- क्रिस मॉरिस - 16.25 करोड़ - राजस्थान रॉयल्स - 2021
- बेन स्टोक्स - 16.25 करोड़ - सीएसके - 2023
आइपीएल में कैमरून ग्रीन का प्रदर्शन
कैमरून ग्रीन ने आईपीएल में अब तक 29 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 153.70 की स्ट्राइक रेट और 41.59 के शानदार औसत से 707 रन बनाये हैं। उनके नाम आईपीएल में 1 शतक और 2 अर्धशतक दर्ज हैं।
बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी योगदान देने की क्षमता के चलते ग्रीन को आईपीएल के सबसे कीमती खिलाड़ियों में गिना जाता है। आईपीएल 2026 में अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी होंगी कि रिकॉर्ड कीमत पर खरीदे गये कैमरून ग्रीन कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए मैदान पर कितना बड़ा असर डाल पाते हैं।
आइपीएल आक्शन: रोमांच और प्रतिस्पर्धा का मेगा फेस्ट
हर साल होने वाला आइपीएल आक्शन खिलाड़ियों और टीमों के लिए रोमांचक होता है। विदेशी खिलाड़ियों की बड़ी बोली सिर्फ उनके टैलेंट के लिए नहीं, बल्कि उनकी टीम में संतुलन और फैन फॉलोइंग बढ़ाने के लिए भी होती है। भविष्य में और बड़े रिकॉर्ड देखने को मिल सकते हैं।