Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

केपटाउन में 14 रन बनाते ही स्टीव वॉ और राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ेंगे कोहली, बनेंगे 8 हजारी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
केपटाउन में 14 रन बनाते ही स्टीव वॉ और राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ेंगे कोहली, बनेंगे 8 हजारी
विज्ञापन
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का अंतिम मैच 11 जनवरी से केपटाउन के न्यूलैंड्स ग्राउंड पर खेला जाएगा। दोनों टीमें केपटाउन पहुंच चुकी हैं। टेस्ट सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। भारत ने सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में 113 रनों से जीत अपने नाम की थी जबकि जोहानिसबर्ग में खेले गए दूसरे टेस्ट में उसे दक्षिण अफ्रीका के हाथों 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। दूसरे टेस्ट में टीम को कप्तान विराट कोहली की कमी खली थी, जो पीठ में जकड़न के चलते प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बन पाए थे। तीसरे टेस्ट में अब विराट की वापसी होगी और उनके सामने कई रिकॉर्ड निशाने पर होंगे। कोहली भारत की ओर से दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में इस समय तीसरे नंबर पर है। वह अगर 14 और रन बना लेते हैं, तो वह राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ देंगे और इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच जाएंगे। कोहली ने साउथ अफ्रीका में अबतक छह टेस्ट मैचों में 50.91 की एवरेज से 611 रन बनाए हैं। इस दौरान कोहली के बल्ले से 2 शतक और 2 अर्धशतक निकले हैं। टीम इंडिया के मौजूदा हेड कोच राहुल द्रविड़ ने दक्षिण अफ्रीका में 11 टेस्ट मैचों में 29.71 की औसत से 624 रन बनाए थे। इस दौरान द्रविड़ ने एक शतक और दो अर्धशतक जड़े थे। द्रविड़ की कप्तानी में ही भारत को साउथ अफ्रीका में पहली टेस्ट जीत मिली थी। दक्षिण अफ्रीका में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में सचिन तेंदुलकर टॉप पर हैं। तेंदुलकर ने 15 टेस्ट मैचों में 46.44 के औसत से 1161 रन बनाए, जिसमें तीन शतक और दो अर्धशतक शामिल है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,424