Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

बीआईटी क्रिकेट लीग 2025 का पहला चैंपियन बनी डिवाइन स्ट्राइकर्स

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बीआईटी क्रिकेट लीग 2025 का पहला चैंपियन बनी डिवाइन स्ट्राइकर्स
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में अवेंजर वारीरियर्स को पराजित किया  

टीम एबीएन, रांची। बेहद ही बेहतरीन मुकाबले में अवेंजर के कप्तान डॉ रजनीश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और डिवाइन के कप्तान डॉ श्रीधर पटनायक को जल्द आउट कर मैच को अपने पाले कर लिया था। अभिषेक ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए डिवाइन स्ट्राइकर्स को 118 रन में रोक दिया। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अवेंजर के सलामी बल्लेबाज अभिषेक और रजनीश ने धमाकेदार शुरुआत करते हुए अपने जीत के इरादे स्पस्ट कर दिया। पर अचानक से अविजित और अजय कपरदार ने गेंदबाजी आक्रमण से अवेंजर के 3 खिलाड़ी को चलता कर दिया और मैच अपने पाले में कर लिया। 

लेकिन अंतिम जोड़ी मयंक परासर और नीतीश कुमार ने बेहतरीन बल्लेबाजी से मैच वापसी का प्रयास किया, पर पराजय से टीम को रोक नहीं सके। फाइनल मुकाबले में सम्मानित अतिथि डॉ राकेश चंद्र झा, डॉ सतीश कुमार, डॉ अविजित मुस्तफी, डॉ डी के मल्लिक, डॉ नरेंद्र यादव उपस्थित थे। 

मैन आफ द मैच डिवाइन के अजय कपरदार को प्रदान किया गया। पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार शुभम, बेस्ट बॉलर अजय कपरदार को मैन आॅफ द सीरीज का पुरस्कार डॉ अभिषेक कश्यप को प्रदान किया गया। 

पूरे आयोजन को सपन्न कराने में विशेष रूप से सहयोग के लिए श्री राम महल को पुरस्कृत किया गया। मनोज गिरी, चिरंजीवी, प्रमोद कुमार, राकेश कुमार, आलोक रंजन सहित काफी संख्या में दर्शकों की भीड़ बीआईटी मेसरा पोलटेक्निक मैदान में उपस्थित हुए थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 47,854