एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। अगले साल सात फरवरी से भारत और श्रीलंका में होने वाले पुरुष टी-20 विश्वकप 2026 के लिए गुरुवार शाम को टिकटों की बिक्री शुरू होगी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने आज बताया कि भारतीय समयनुसार शाम 6:45 बजे बिक्री शुरू होगी।
टिकट बिक्री के पहले चरण में कुछ भारतीय स्टेडियम में टिकट प्रशंसक खरीद सकेंगे। टिकट बिक्री के दूसरे चरण की तारीखों की घोषणा जल्द ही की जायेगी। यह टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका के आठ स्टेडियमों में खेला जायेगा।