Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

वनडे रैंकिंग : रोहित शर्मा नंबर एक और विराट कोहली नंबर दो

वनडे रैंकिंग : रोहित शर्मा नंबर एक और विराट कोहली  नंबर दो
विज्ञापन

वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में विराट कोहली दूसरे स्थान पर 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली आईसीसी एकदिवसीय बल्लेबाजी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गये हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की ओर से जारी ताजा रैंकिंग के अनुसार कोहली की रैंकिंग में दो स्थान का सुधार हुआ और वह रैंकिंग में अब केवल रोहित शर्मा से पीछे हैं। 

रोहित आस्ट्रेलिया दौरे पर एक शतक और एक अर्धशतक लगाने के बाद पहली बार एकदिवसीय बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचे थे और वह अभी भी शीर्ष स्थान पर बरकरार हैं। रोहित ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में कुल 146 रन बनाये। कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो शतक और एक अर्धशतक के साथ 302 रन बनाये थे और उन्हें प्लेयर आफ द सीरीज भी चुना गया था।

इस समय शीर्ष 10 बल्लेबाजी रैंकिंग में रोहित और कोहली के अलावा शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर भी मौजूद हैं। गिल पांचवें स्थान पर जबकि अय्यर 10वें स्थान पर हैं। के एल राहुल की भी रैंकिंग में दो स्थान का सुधार हुआ है और वह अब 12वें स्थान पर पहुंच गये हैं जबकि कुलदीप यादव वनडे गेंदबाजी रैंकिंग में तीन स्थान के सुधार के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गये हैं।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी-20 के बाद अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी रैंकिंग में भी सुधार हुआ है। अक्षर दो स्थान के सुधार 13वें, अर्शदीप तीन स्थान के सुधार के साथ 20वें और बुमराह छह स्थान के सुधार के साथ 25वें स्थान पर पहुंचे हैं। वहीं डेवाल्ड ब्रेविस तीन स्थान के सुधार के साथ टी-20 बल्लेबाजी रैंकिंग में आठवें स्थान पर पहुंचे हैं।

एशेज में लगातार दो टेस्ट मैच में प्लेयर आफ द मैच रहे मिचेल स्टार्क तीन स्थान की छलांग साथ टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंच गये हैं जो कि अब तक के उनके टेस्ट करियर में उनकी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है। स्टार्क ने एशेज के पहले दो टेस्ट में कुल 18 विकेट लिये थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 8,066