Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

सीएम हेमंत सोरेन से मिले अंडर-14 फुटबॉल टीम के सदस्य

सीएम हेमंत सोरेन से मिले अंडर-14 फुटबॉल टीम के सदस्य
विज्ञापन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अंडर-14 फुटबॉल टीम ने की मुलाकात, राष्ट्रीय चैंपियन बनने पर बधाई 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। झारखंड की अंडर-14 बालक फुटबॉल टीम ने मंगलवार को झारखंड विधानसभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को स्कूल गेम्स फेडरेशन आफ इंडिया की राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप जीतने पर शुभकामनाएं दीं। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है और राज्य सरकार खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा और अवसर देने के लिए लगातार काम कर रही है। 

उन्होंने कहा कि झारखंड के युवा अपनी मेहनत और लगन से राज्य का नाम देश में रोशन कर रहे हैं। खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि राज्य सरकार की खेल नीतियों और प्रोत्साहन योजनाओं से उन्हें निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिल रही है। 

69वीं एसजीएफआई राष्ट्रीय स्कूली फुटबॉल चैंपियनशिप में झारखंड की अंडर-14 टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था। फाइनल में टीम ने पंजाब को रोमांचक पेनल्टी शूटआउट में 6-5 से हराकर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के बैनर तले आयोजित हुई थी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 7,725