दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे में रचा इतिहास; बनाया नया रिकॉर्ड
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे में रोहित शर्मा ने इतिहास रच दिया है। विशाखापट्टनम में खेले जा रहे तीसरे वनडे में रोहित शर्मा ने 27 रन बनाते ही इंटरनेशनल क्रिकेट में 20 हजार रन पूरे कर लिये हैं। रोहित ऐसा करने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गये हैं। रोहित से पहले सिर्फ सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और राहुल द्रविड़ ने ऐसा किया है।
इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना 505वां मैच खेल रहे रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 15वें ओवर में इतिहास रचा। रोहित के अब टेस्ट, वनडे और टी-20 इंटरनेशनल में मिलाकर 20 हजार से ज्यादा रन हो गये हैं। रोहित बेहतरीन लय में दिख रहे हैं। वह अर्धशतक के करीब हैं। इस सीरीज के पहले मैच में रोहित ने शानदार फिफ्टी लगायी थी।
20 हजार रन बनाने वाले विश्व के 14वें क्रिकेटर बने रोहित शर्मा
इंटरनेशनल क्रिकेट में 20 हजार रन पूरे करने वाले रोहित शर्मा 14वें क्रिकेटर हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, कुमार संगाकारा, विराट कोहली, रिकी पोंटिंग, महेला जयावर्धने, जैक कैलिस, राहुल द्रविड़, ब्रायन लारा, जो रूट, सनथ जयासूर्या, शिवनारायण चंद्रपाल, इंजमाम उल हक और एबी डिविलियर्स ने ऐसा किया है।
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय
- 34357 रन - सचिन तेंदुलकर
- 27910 रन - विराट कोहली
- 24208 रन - राहुल द्रविड़
- 20000* रन - रोहित शर्मा