एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। बी.आई.टी क्रिकेट लीग के आज के दिन ऐतिहासिक रहा। आज के दोनों मैच में बेहद ही रोमांचक रहा। पहला मुकाबला विक्ट्री टाइटन्स और डिवाइन स्ट्राइकर्स के बीच खेला गया।
शुभम के आतिशी पारी 65 रन के दम से डिवाइन की टीम ने 129 रनों का लक्ष्य दिया। आलोक रंजन ने 3 विकेट लिए। विक्ट्री टाइटन्स की टीम 98 रन ही बना सकी और मैच डिवाइन ने 30 रन से जीत लिया। शुभम को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
दूसरा मुकाबला अवेंजर वारियर्स और यंग ग्लेडिएटर्स के बीच काफी रोमांचकारी रहा, जो बराबरी पर रहा। अवेंजर के अभिषेक ने तूफानी पारी खेलते हुए शानदार 80 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया।
टीम 138 के जवाब में उतरी यंग ग्लेडिएटर्स के कार्तिक महतो, बादल डॉ कादयान ने बेहतरीन बलेबाज़ी करते हुए मुकाबला बराबरी पर ला दिया। अविषेक के बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।