रांची में टीम इंडिया की तैयारी तेज, जेएससीए स्टेडियम में शुरू हुई प्रैक्टिस
टीम एबीएन, रांची। रांची में 30 नवंबर को होने वाले भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच को लेकर टीम इंडिया ने आज से अपनी तैयारी शुरू कर दी है, जो खिलाड़ी कल तक रांची पहुंच चुके थे, वहीं आज जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम परिसर में प्रैक्टिस में उतरे।
बाकी खिलाड़ियों की टीम आज शाम रांची पहुंचेगी और वे कल से अपना अभ्यास शुरू करेंगे। आज हुए नेट सेशन में खिलाड़ियों ने फिटनेस से लेकर बैटिंग-बॉलिंग तक सभी पहलुओं पर जमकर पसीना बहाया। टीम के कप्तान रोहित शर्मा नेट्स में लंबे समय तक बल्लेबाजी करते दिखे।
उनके सामने राज्य के तेज और स्पिन गेंदबाजों ने गेंदबाजी करायी, ताकि वे मैच के लिए अच्छी लय में आ सकें। रोहित ने नेट्स में ड्राइव, पुल और बैकफुट शॉट्स पर खासतौर पर फोकस किया।