आधे घंटे पहले होगा टॉस, यहां देख सकते हैं लाइव
टीम एबीएन, रांची। रांची के जेएससीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 30 नवंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे मैच होगा। इसको लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।
रात करीब दस बजे तक मैच खत्म हो जायेगा
सीरीज में कुल मिलाकर तीन मुकाबले खेले जायेंगे। पहला मैच 30 नवंबर को रांची में खेला जायेगा। टीम के प्लेयर्स रांची पहुंचना शुरू हो गये हैं। विराट कोहली भी रांची पहुंच चुके हैं। पहला मैच रांची में है और इसके बाद दूसरे मुकाबले के लिए दोनों टीमें रायपुर के लिए रवाना हो जायेंगी। सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला विशाखापट्टनम में खेला जायेगा, जो 6 दिसंबर को होगा।
सभी तीन मैच दोपहर में डेढ़ बजे से खेले जायेंगे। इससे आधे घंटे पहले यानी ठीक एक बजे दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर आयेंगे। मैच चूंकि 50 ओवर का होगा, इसलिए उम्मीद की जानी चाहिए कि रात करीब दस बजे तक मैच खत्म भी हो जायेगा।
जियो-हॉटस्टार पर मैच को देखा जा सकता है
भारत और साउथ अफ्रीका का पहला वनडे मुकाबला भारत में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीम किया जायेगा। दर्शक अपने मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर आसानी से इस मैच को लाइव देख सकते हैं। जियो-हॉटस्टार पर मैच को देखा जा सकता है। टीवी पर इस मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जायेगा। डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री डिश वाले यूजर्स फ्री में मैच का आनंद उठा सकते हैं।