IND vs SA वनडे सीरीज का शेड्यूल
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज होगी। इसका पहला मैच रांची के JSCA इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 30 नवंबर को खेला जाएगा।
इसके बाद दूसरे मुकाबले के लिए टीम रायपुर रवाना होगी। जहां 3 दिसंबर को शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम दूसरा मैच होगा। इसके बाद तीसरा और अंतिम मैच 6 दिसंबर को विशाखापत्तनम के सीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम खेला जाएगा।
- 30 नवंबर 2025 पहला वनडे- भारत बनाम साउथ अफ्रीका, JSCA इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, रांची
- 3 दिसंबर 2025 दूसरा वनडे- भारत बनाम साउथ अफ्रीका, शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, रायपुर
- 6 दिसंबर 2025 तीसरा वनडे – भारत बनाम साउथ अफ्रीका, एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापत्तनम
वनडे सीरीज के लिए भारत का स्क्वाड
केएल राहुल (कप्तान, विकेट कीपर), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, रुतुराज गायकवाड़, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह और ध्रुव जुरेल।