Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

रांची में वनडे : रो-को पहुंचे रांची, जोरदार स्वागत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची में वनडे : रो-को पहुंचे रांची, जोरदार स्वागत
विज्ञापन
  • रांची में वनडे : रो-को पहुंचे रांची, जोरदार स्वागत
  • विराट कोहली पहुंचे रांची, 30 नवंबर को है मैच

टीम एबीएन, रांची। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 30 नवंबर को होने वाले वनडे मुकाबले के लिए रांची का जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम पूरी तरह तैयार है। लगभग तीन साल बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की रांची में वापसी ने पूरे शहर का माहौल उत्साह से भर दिया है।

स्टेडियम से लेकर एयरपोर्ट तक और सोशल मीडिया से लेकर फैन जोन तक हर जगह इसी मैच की चर्चा छार्यी हुई है। इस बीच भारतीय टीम के 15 सदस्यीय स्क्वॉड के कई खिलाड़ी रांची पहुंच चुके हैं। 25 नवंबर को तेज गेंदबाज हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह रांची पहुंचे। 

बुधवार की सुबह टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भी रांची पहुंचे, जिनका स्वागत देखने योग्य रहा। एयरपोर्ट पर उनकी एक झलक पाने के लिए भारी संख्या में फैंस इकट्ठा थे। जैसे ही कोहली बाहर आए, कोहली-कोहली के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। सुरक्षा कारणों से उन्हें सीधे टीम होटल ले जाया गया, लेकिन इससे पहले प्रशंसकों ने मोबाइल कैमरों में उनकी झलक कैद कर ली।

कोहली का रांची पहुंचना मैच को और खास बना देता है, खासकर इसलिए क्योंकि यह महेंद्र सिंह धोनी की कर्मभूमि है और यहां उनके साथ जुड़ा खास भाव हर क्रिकेट प्रेमी महसूस करता है। JSCA के उपाध्यक्ष संजय पांडे के अनुसार, रोहित शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा और प्रसिद्ध कृष्णा बुधवार को रांची पहुंच रहे हैं। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीकी टीम के सात खिलाड़ी भी आज रांची पहुंचे। गुरुवार दोपहर तक दोनों टीमों के लगभग सभी खिलाड़ी रांची में होंगे और उसके बाद अभ्यास सत्र शुरू किया जायेगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 81,973