Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

रोहित शर्मा बने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के ब्रांड एंबेसडर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रोहित शर्मा बने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के ब्रांड एंबेसडर
विज्ञापन

रोहित शर्मा को टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए मिली बड़ी जिम्मेदारी, जय शाह ने किया बड़ा ऐलान 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत को साल 2024 में टी-20 वर्ल्ड कप जिताने वाले रोहित शर्मा की अब नयी भूमिका में टी-20 फॉर्मेट में वापसी हुई है। रोहित शर्मा को आईसीसी ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। 

आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल के ऐलान से पहले ऐलान किया कि इस टूर्नामेंट के ब्रांड एंबेसडर रोहित शर्मा होंगे। बता दें रोहित शर्मा ने पिछला वर्ल्ड कप जिताते ही टी-20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था।  

रोहित शर्मा का टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का ब्रांड एंबेसडर बनना इसलिए भी खास है क्योंकि वो पहले ऐसे शख्स हैं जो इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते हुए इस टूर्नामेंट का ब्रांड एंबेसडर बना है। रोहित ने टेस्ट और टी-20 को अलविदा कह दिया है लेकिन अभी वो वनडे फॉर्मेट खेल रहे हैं। 

टी-20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा ने गाड़े हैं झंडे 

टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास की बात करें तो रोहित शर्मा ने इस टूर्नामेंट में बतौर खिलाड़ी, बतौर कप्तान कमाल किया है। रोहित ने इस टूर्नामेंट को दो बार जीता है। वो 2007 और 2024 में इस टीम को जीते। इस टूर्नामेंट में रोहित शर्मा ने 44 पारियों में 1220 रन बनाये हैं, जो कि विराट कोहली के बाद सबसे ज्यादा है। इस खिलाड़ी ने इस टूर्नामेंट में 12 अर्धशतक लगाये हैं। रोहित ने अपनी कप्तानी में भारत को साल 2024 में टी-20 वर्ल्ड कप भी जिताया। 

ब्रांड एंबेसडर बनने पर रोहित ने क्या कहा? 

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का ब्रांड एंबेसडर बनने के बाद रोहित शर्मा ने कहा कि ये उनके लिए सम्मान की बात है। रोहित ने कहा, मेरे लिए ये बहुत बड़ा सम्मान है। खेलते हुए क्रिकेट में किसी को भी एंबेसडर नहीं बनाया गया। उम्मीद है कि पिछले साल जैसा ही जादू बिखेर पाऊंगा। आईसीसी ट्रॉफी जीतना बहुत बड़ी चुनौती है। मैंने खुद इसका अनुभव किया है। 

क्रिकेट में 18 साल पूरे कर लिए हैं। करियर की शुरूआत में दो आईसीसी ट्रॉफी जीतीं और फिर पिछले कुछ सालों में कुछ और। लेकिन हमें याद है कि बीच के सालों में एक टीम और मैनेजमेंट के तौर पर हम आईसीसी ट्रॉफी जीतने के लिए कितने बेताब थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,099