Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 37
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

लगातार दूसरी बार विश्व विजेता बनी भारतीय महिला कबड्डी टीम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
लगातार दूसरी बार विश्व विजेता बनी भारतीय महिला कबड्डी टीम
विज्ञापन

भारतीय महिला टीम ने लगातार दूसरी बार जीता कबड्डी विश्व कप 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय महिला कबड्डी टीम ने सोमवार को कबड्डी विश्व कप के फाइनल मुकाबले में चीनी ताइपे को 35-38 से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम किया। भारत ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन फॉर्म दिखाया। 

ग्रुप चरण के सभी मैच जीतकर टीम सेमीफाइनल में पहुंची, जहां उसने ईरान को 33-21 से शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया। चीनी ताइपे भी अपने ग्रुप में अपराजित रही और सेमीफाइनल में मेजबान बांग्लादेश को 25-18 से हराकर फाइनल में पहुंची थी। 

भारतीय टीम की जीत पर बात करते हुए हरियाणा स्टीलर्स के मुख्य कोच मनप्रीत सिंह ने भारतीय टीम की तारीफ करते हुए कहा कि महिला टीम ने ऐसा प्रदर्शन किया है जिस पर पूरा देश गर्व कर सकता है। टीम का आत्मविश्वास और सामूहिक खेल लाजवाब था। 

एक पूर्व भारतीय खिलाड़ी होने के नाते मैं जानता हूं कि इस स्तर तक पहुंचना कितना मुश्किल होता है। खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को ढेरों बधाई। वहीं, पुनेरी पल्टन के मुख्य कोच अजय ठाकुर ने कहा- ढाका में महिला टीम ने लगातार दूसरा विश्व कप अपने नाम किया, यह भारत के लिए बेहद गर्व का क्षण है। 

उनकी शानदार रन और दमदार प्रदर्शन से पता चलता है कि पिछले कुछ वर्षों में महिला कबड्डी कितनी आगे बढ़ी है। यह खेल की वैश्विक लोकप्रियता का भी प्रमाण है, और मुझे उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में यह गति और बढ़ेगी।

विज्ञापन