Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

शुभमन गिल का वनडे सीरीज में भी खेलना संदिग्ध

शुभमन गिल का वनडे सीरीज में भी खेलना संदिग्ध
विज्ञापन
  • IND vs SA ODI: चोटिल शुभमन गिल का वनडे सीरीज में भी खेलना मुश्किल

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। कोलकाता टेस्ट में चोटिल होकर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज से बाहर हुए भारतीय कप्तान शुभमन गिल का वनडे सीरीज में भी खेलना मुश्किल है।

 दोनों टीमों के बीच फिलहाल दूसरा टेस्ट मैच गुवाहाटी में खेला जा रहा है, जिसका गिल हिस्सा नहीं हैं। वहीं, 30 नवंबर से भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी जिसमें भी दाएं हाथ के बल्लेबाज का खेलना संदिग्ध माना जा रहा है। ऐसे में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ऋषभ पंत और केएल राहुल में से किसी को एक बल्लेबाज को कप्तानी का जिम्मा सौंप सकता है।

बीसीसीआई के सूत्र के हवाले से बताया, गिल की चोट सिर्फ गर्दन में ऐंठन तक ही सीमित नहीं है। उन्हें काफी आराम की जरूरत होगी और इसलिए भारतीय टीम प्रबंधन उन्हें जल्दबाजी में वापस लाने का रिस्क नहीं लेना चाहेगा। वह अभी मुंबई में हैं जहां चोट कितनी गंभीर है, यह पता लगाने के लिए उनके मेडिकल टेस्ट हो रहे हैं, जिसमें एमआरआई भी शामिल है। 

सूत्र ने कहा, यह पता लगाने के लिए सभी टेस्ट किए जा रहे हैं कि यह मसल्स की चोट है या नर्व टिशू से जुड़ी कोई दिक्कत है जिसके लिए कुछ और आराम की जरूरत होगी। अभी के लिए, चयनकर्ता उम्मीद कर रहे हैं कि वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए फिट हो जाएं। गुवाहाटी टेस्ट से गिल के बाहर होने के बाद ऋषभ पंत को टीम प्रबंधन ने नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी है। 

ऐसे में माना जा रहा है कि अगर गिल वनडे सीरीज में भी अनुपलब्ध रहते हैं तो विकेटकीपर बल्लेबाज पंत को ही कप्तान बनाया जा सकता है। इस दौड़ में एक नाम केएल राहुल का भी सामने आ रहा है, क्योंकि पंत ने पिछले एक साल में सिर्फ एक वनडे मुकाबला खेला है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 9,277