Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

बीआईटी क्रिकेट लीग : अवेंजर वारियर्स ने 27 रनों से विजयी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बीआईटी क्रिकेट लीग : अवेंजर वारियर्स ने 27 रनों से विजयी
विज्ञापन

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। बीआईटी क्रिकेट लीग का मुकाबला मेसरा पोलटेक्निक मैदान में रॉयल चैलेंजर्स लीजेंड्स और अवेंजर वारियर्स के बीच खेला गया। लीजेंड्स के कप्तान डॉ चंचल मिश्रा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। 

अवेंजर की बल्लेबाजी की शुरुआत में ही जोरदार झटका देते हुए मैच अपने पाले में कर लिया था, पर अनुपम दास, प्रमोद कुमार और ब्रजेश मिश्र ने पारी को संभाल कर टीम को सम्मानित स्थिति में लाया और टीम अवेंजर वारीरियर्स ने 117 रन का लक्ष्य रॉयल को दिया। 

जो उनके लिए पहाड़ साबित हुआ। प्रारंभिक जोड़ी जल्द ही आउट हो गयी और पूरी टीम लड़खड़ाते हुए 89 रन ही बना सकी। जीतेंद्र और कादिर ने बड़ी साझेदारी निभायी पर टीम को हार से बचा नहीं सके। अवेंजर वारियर्स ने 27 रनों से मैच जीत लिया। अवेंजर वारियर्स के अनुपम दास को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन आॅफ द मैच का पुरस्कार वरिष्ठ शिक्षक डॉ राकेश चंद्र झा ने प्रदान की।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,846