भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच : टिकट की आनलाइन बिक्री 21 से, कीमत 1200 से 12000 तक
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में 30 नवंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले रोमांचक वनडे मैच को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
स्टेडियम को आकर्षक तरीके से सजाया जा रहा है और सुरक्षा एजेंसियां पूरी सतर्कता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं। जेएससीए अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव ने बताया कि आयोजन को यादगार बनाने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किये जा रहे हैं।
दोनों टीमें 27 नवंबर को पहुंचेंगी
दोनों टीमें 27 नवंबर को चार्टर्ड प्लेन से रांची पहुंचेगी। एयरपोर्ट से खिलाड़ियों को सीधे होटल ले जाया जायेगा। सुरक्षा के लिए विशेष रूट और अतिरिक्त जवानों की तैनाती की जायेगी।
टिकट बिक्री की पूरी व्यवस्था तैयार
- आनलाइन टिकट : 21 नवंबर से टिकट Genieticket साइट पर आनलाइन टिकट मिलना शुरू होगा।
- आफलाइन टिकट : 25 नवंबर से सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक स्टेडियम टिकट काउंटर पर आफलाइन टिकट बिक्री शुरू होगी।
- बच्चों का टिकट अनिवार्य : किसी भी उम्र के बच्चे को प्रवेश के लिए अलग टिकट लेना अनिवार्य होगा।
टिकटों की कीमतें
- विंग ए (निचला): 1,600
- विंग बी (ऊपरी): 1,300
- विंग सी (ऊपरी): 2,200
- विंग डी (निचला): 2,000
- स्पाइस बॉक्स: 1,900
- ईस्ट/वेस्ट हिल (ओपन एरिया): 1,200
- अमिताभ चौधरी पवेलियन (प्रीमियम टैरेस): 2,400
- प्रेसिडेंट्स एनक्लोजर: 12,000 (आतिथ्य सहित)
- हॉस्पिटैलिटी बॉक्स: 7,000 (आतिथ्य सहित)
- कॉर्पोरेट बॉक्स: 6,000 (आतिथ्य सहित)
- कॉर्पोरेट लाउंज: 10,000 (आतिथ्य सहित)
- एमएस धोनी पवेलियन (लक्जरी सीट): 7,500
- डोनर्स एनक्लोजर: 1,600