Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

अहमदाबाद में होगा टी-20 वर्ल्ड कप का पहला मैच

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
अहमदाबाद में होगा टी-20 वर्ल्ड कप का पहला मैच
विज्ञापन
  • फाइनल का वेन्यू भी आया सामने! जानें शेड्यूल पर ताजा अपडेट

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। 2026 में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका करने वाले हैं। वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल, फाइनल और शुरुआती मैच को लेकर बहुत बड़ा अपडेट सामने आया है। द इंडियन एक्स्प्रेस के मुताबिक विश्व कप का पहला मैच और आखिरी यानी फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाएंगे। वहीं एक सेमीफाइनल मैच की मेजबानी मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम को मिलेगी। बताया जा रहा है कि टी-20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी-8 मार्च तक खेला जायेगा।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम ने इससे पहले 2023 आइसीसी वर्ल्ड कप के पहले और फाइनल मैच को होस्ट किया था। द इंडियन एक्स्प्रेस के अनुसार यदि भारत और पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल मैच खेला जाता है, तो उसे कोलंबो में करवाया जायेगा, जबकि दूसरा सेमीफाइनल मैच मुंबई में खेला जायेगा।

श्रीलंका वर्ल्ड कप सह-मेजबान है और दोनों देशों के कुल 7 मैदानों में वर्ल्ड कप के मैच खेले जायेंगे। भारत में होने वाले मैच चेन्नई, दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद और कोलकाता में खेले जा सकते हैं। वहीं श्रीलंका में होने वाले मैचों के लिए 3 मैदानों पर मुहर लग सकती है। रिपोर्ट अनुसार प्रेमदासा स्टेडियम, पल्लेकेले, वहीं डाम्बुला और हम्बनटोटा में से कोई एक मैदान चुना जा सकता है।

वॉर्म-अप मैचों के वेन्यू को लेकर अभी कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है। संभावनाएं हैं कि बेंगलुरु को कुछ वॉर्म-अप मुकाबलों की मेजबानी दी जा सकती है। भारतीय टीम के मैच बड़े शहरों, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में करवाए जा सकते हैं। आइसीसी अगले कुछ दिनों में वर्ल्ड कप का शेड्यूल घोषित कर सकता है।

इसी रिपोर्ट अनुसार बीसीसीआई के कुछ उच्च अधिकारियों के बीच बैठक हुई थी, जिसमें फैसला लिया गया कि 2023 आईसीसी वर्ल्ड कप की तुलना में इस बार विश्व कप के मैचों का आयोजन कम शहरों में करवाया जाये। टी-20 वर्ल्ड कप में प्रत्येक मैदान को 6 मैच मिलने का अनुमान है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,135