Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

2029 के महिला वनडे वर्ल्ड कप में होंगी 10 टीमें

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
2029 के महिला वनडे वर्ल्ड कप में होंगी 10 टीमें
विज्ञापन

आईसीसी का बड़ा फैसला, महिला वनडे विश्वकप 2029 में आठ नहीं 10 टीमें लेंगी हिस्सा 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने महिला वनडे विश्व कप 2029 को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब इस टूर्नामेंट में आठ नहीं 10 टीमें हिस्सा लेंगी। बता दें कि, हाल ही में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को फाइनल में 52 रनों से हराकर महिला वनडे विश्व कप 2025 का खिताब अपने नाम किया था। यह भारतीय महिला टीम का पहला खिताब है। 

आईसीसी ने अपने बयान में कहा कि बोर्ड ने हाल ही में हुए टूर्नामेंट की जबरदस्त सफलता को देखते हुए अगले संस्करण में टीमों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है। आईसीसी ने अपने बयान में कहा कि करीब 3 लाख दर्शकों ने स्टेडियम में आकर इस आयोजन को देखा, जो किसी भी महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए अब तक की सबसे बड़ी दर्शक संख्या है। 

इस टूर्नामेंट ने टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी नये रिकॉर्ड बनाये, जिसमें सिर्फ भारत में लगभग 50 करोड़ दर्शकों ने इसे देखा। आईसीसी का मानना है कि इस लोकप्रियता और महिला क्रिकेट के तेजी से बढ़ते प्रभाव को देखते हुए, विश्व कप को और बड़ा करने का यह सही समय है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,116