Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

ऋषभ पंत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करेंगे अभियान की शुरुआत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
ऋषभ पंत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करेंगे अभियान की शुरुआत
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से भारतीय टीम में वापसी करेंगे ऋषभ पंत 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की वापसी भारतीय टेस्ट टीम में तय मानी जा रही है। वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 14 नवंबर से कोलकाता में शुरू हो रही दो मैचों की सीरीज के लिए चयनित होने वाले हैं। 

चयन बैठक बुधवार को हुई और पंत का एन. जगदीशन की जगह चयन होना लगभग तय है। पंत ने वेस्टइंडीज के खलिाफ पिछली टेस्ट सीरीज मिस की थी, क्योंकि वह इंग्लैंड के खिलाफ जुलाई में मैनचेस्टर में खेले गये चौथे टेस्ट के दौरान लगी पैर की चोट से उबर रहे थे।  

उन्होंने पिछले हफ्ते बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर आॅफ एक्सिलेंस में दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ पहले चार दिवसीय मैच में भारत ए को जीत दिलाकर अपनी फिटनेस साबित की। पंत ने दूसरी पारी में 90 रन बनाए और भारत ए ने 275 रन का लक्ष्य हासिल किया। 

भारत के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर इस समय आस्ट्रेलिया में टी20 सीरीज खेल रहे हैं। यह पांच मैचों की सीरीज 8 नवंबर को खत्म होगी, जिसके बाद वे टेस्ट टीम से जुड़ेंगे।  

कुलदीप यादव को टी-20 टीम से तीसरे मैच के बाद होबार्ट में रिलीज किया गया ताकि वह टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए भारत ए के दूसरे चार दिवसीय मैच में भाग ले सकें, जो 6 नवंबर से शुरू हो रहा है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट खेले जायेंगे। 

पहला 14 नवंबर से कोलकाता में और दूसरा 22 नवंबर से गुवाहाटी में, जहां पहली बार टेस्ट क्रिकेट का आयोजन होगा। भारत इस समय वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप तालिका में 61.90 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है, जबकि दक्षिण अफ्रीका 50 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। हाल ही में उन्होंने पाकिस्तान में सीरीज 1-1 से ड्रॉ की थी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,085