Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

जानें विश्व विजेता बेटियों के अनकहे पहलु...

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
जानें विश्व विजेता बेटियों के अनकहे पहलु...
विज्ञापन

भारत ने महिला वनडे विश्वकप का खिताब जीता, फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराया 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत ने वनडे विश्व कप का खिताब जीत लिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 298 रन बनाये और जवाब में दक्षिण अफ्रीका को 246 रन पर समेट दिया। भारत की महिला टीम इतिहास रच दिया है। 

टीम इंडिया ने महिला वनडे विश्व कप 2025 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर में सात विकेट पर 298 रन बनाये थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 246 रन पर सिमट गयी। 

दीप्ति शर्मा ने पांच विकेट लेकर मैच पलट दिया। दक्षिण अफ्रीका की कप्तान एल वोल्वार्ट की 101 रन की पारी बेकार गई। 52 साल के महिला वनडे विश्व कप के इतिहास में यह भारत का पहला वनडे विश्व कप का खिताब है। 

पहला महिला वनडे विश्व कप 1973 में खेला गया था। दीप्ति के अलावा शेफाली वर्मा ने भी कमाल दिखाया। उन्होंने बल्लेबाजी में 87 रन बनाने के अलावा दो विकेट भी झटके। वह प्लेयर आफ द मैच रहीं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 82,052