Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

ग्लोबल मीडिया में छायीं भारत की क्रिकेटर बेटियां

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
ग्लोबल मीडिया में छायीं भारत की क्रिकेटर बेटियां
विज्ञापन
  • महिला क्रिकेट टीम के वर्ल्ड कप जीत पर पाकिस्तान का आया जबरदस्त रिएक्शन 
  • भारत की महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक वर्ल्ड कप जीत पर पाकिस्तान और विदेशी मीडिया में जबरदस्त चर्चा रही। पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने तारीफ की, जबकि विदेशी मीडिया ने इसे महिला सशक्तिकरण की जीत बताया। भारत की लेडी ब्लूज की यह उपलब्धि अब विश्व क्रिकेट... 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत की महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार वर्ल्ड कप खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। इस शानदार जीत ने न सिर्फ देशभर में जश्न का माहौल बना दिया, बल्कि पड़ोसी देश पाकिस्तान और दुनिया भर के विदेशी मीडिया में भी हलचल मचा दी है। 

पाकिस्तान के खेल विश्लेषकों ने इसे भारत की महिला शक्ति का विस्फोट कहा, जबकि विदेशी अखबारों ने इस जीत को वैश्विक महिला सशक्तिकरण का प्रतीक बताया। 

पाकिस्तान का रिएक्शन 

पाकिस्तान के मीडिया और पूर्व खिलाड़ियों ने भारत की जीत पर अपने-अपने अंदाज में प्रतिक्रिया दी। जियो न्यूज ने लिखा भारतीय महिला टीम ने पुरुष क्रिकेट की छाया से बाहर निकलकर अपनी पहचान बनायी है। वहीं, डॉन न्यूज ने अपने संपादकीय में लिखा भारत की महिला क्रिकेट टीम की यह जीत पूरे उपमहाद्वीप की महिलाओं के लिए प्रेरणा है। हालांकि, कुछ पाकिस्तानी यूजर्स सोशल मीडिया पर व्यंग्य करते भी नजर आये। 

उन्होंने लिखा कि भारत की महिलाएं जहां विश्व कप जीत रही हैं, वहीं पाकिस्तान की टीम को अब बुनियादी सुधारों की जरूरत है। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम ने एक्स (ट्विटर) पर कहा भारतीय टीम की जीत शानदार है, उनके आत्मविश्वास और अनुशासन ने उन्हें यह मुकाम दिया। वहीं सना मीर (जो पाकिस्तान महिला टीम की पूर्व कप्तान रह चुकी हैं) ने कहा कि भारत की यह जीत पूरे एशिया के महिला क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक कदम है। 

विदेशी मीडिया में भारत की जीत की गूंज 

  • दुनिया भर के प्रमुख मीडिया संस्थानों ने भारत की जीत को ऐतिहासिक बताते हुए इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम कहा। 
  • बीबीसी स्पोर्ट्स (ब्रिटेन) ने लिखा- भारत ने दिखाया कि क्रिकेट अब सिर्फ पुरुषों का नहीं, बल्कि महिला शक्ति का खेल बन चुका है। 
  • द गार्डियन ने कहा- भारतीय महिला टीम की जीत एशियाई क्रिकेट में नये युग की शुरुआत है। 
  • द न्यूयॉर्क टाइम्स (अमेरिका) ने हेडलाइन दी- India’s Daughters Bring Home Glory - A Moment That Redefines Cricket. 
    रिपोर्ट में लिखा गया कि भारत की महिला टीम ने एक नयी पीढ़ी की लड़कियों को प्रेरित किया है जो अब बड़े सपने देखने से नहीं डरेंगी। 
  • सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड (आस्ट्रेलिया) ने लिखा- यह सिर्फ़ एक खेल नहीं, बल्कि आंदोलन की शुरुआत है। भारत ने महिला क्रिकेट में नयी सनसनी पैदा की है। 
  • गल्फ न्यूज (दुबई) ने इस जीत को दक्षिण एशिया में महिला सशक्तिकरण की मिसाल कहा। 

भारत की लेडी ब्लूज की ऐतिहासिक यात्रा 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि भारत की बेटियों ने आज इतिहास रच दिया है। यह सिर्फ खेल की नहीं, महिला शक्ति की भी जीत है।हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा और दीप्ति शर्मा के शानदार प्रदर्शन ने भारत को वर्ल्ड कप की शिखर पर पहुंचाया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 91,935