Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

दूसरा टी-20 चार विकेट से जीता आस्ट्रेलिया

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
दूसरा टी-20 चार विकेट से जीता आस्ट्रेलिया
विज्ञापन

आस्ट्रेलिया ने दूसरे टी-20 मैच में भारत को चार विकेट से हराया 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। आस्ट्रेलिया ने दूसरे टी20 में भारत को चार विकेट से हरा दिया है। जीत के लिए मिले 126 रन के लक्ष्य को आस्ट्रेलिया ने 13.2 ओवर में छह विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ कंगारुओं ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। पहला टी-20 बारिश के कारण रद्द हो गया था। अब तीसरा टी-20 दो नवंबर को खेला जायेगा। 

भारत की पारी 

भारत की ओर से अभिषेक शर्मा ने 37 गेंद में 68 रन की पारी खेली थी। वहीं, हर्षित राणा ने 35 रन बनाए थे। इसके अलावा कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ नहीं छू सका। बाकी के नौ खिलाड़ियों में से चार खिलाड़ी तो खाता भी नहीं खोल सके। आस्ट्रेलिया की ओर से जोश हेजलवुड ने तीन विकेट लिये। वहीं, जेवियर बार्टलेट और नाथन एलिस को दो-दो विकेट मिले। स्टोइनिस ने एक विकेट लिया। 

आस्ट्रेलिया की पारी

126 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आस्ट्रेलियाई टीम को कप्तान मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड ने तूफानी शुरूआत दिलायी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 51 रन जोड़े। इस साझेदारी को वरुण चक्रवर्ती ने तोड़ा। उन्होंने हेड को आउट किया। 

हेड ने 15 गेंद में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 28 रन की पारी खेली। वहीं, मार्श अर्धशतक से चूक गए। वह 26 गेंद में दो चौके और चार छक्कों की मदद से 46 रन बनाकर आउट हुए। जोश इंग्लिस ने 20 रन बनाये। वहीं, टिम डेविड एक रन बना सके।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 82,099