Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 24
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

भारत-आस्ट्रेलिया पहला टी-20 बारिश में धुला

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
भारत-आस्ट्रेलिया पहला टी-20 बारिश में धुला
विज्ञापन

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच कैनबरा में खेला गया पहला टी-20 मुकाबला बारिश में धुल गया जिस कारण मैच बेनतीजा समाप्त हुआ। आस्ट्रेलिया ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। बारिश ने मैच में दो बार खलल डाली। 

पहली बार मैच पांच ओवर की समाप्ति पर रुका, लेकिन दो ओवर की कटौती कर इसे दोबारा शुरू किया गया। जब मैच दोबारा शुरू हुआ तो 18-18 ओवर का मुकाबला कराने का फैसला किया गया। 

भारत ने 9.4 ओवर में जब एक विकेट पर 97 रन बनाये थे, तब तेज बारिश के कारण मैच फिर रुका। लेकिन मैच दोबारा शुरू नहीं हो सका और लगातार बारिश के कारण मैच बेनतीजा घोषित करना पड़ा। भारत के लिए इस मैच में शुभमन गिल और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अच्छी बल्लेबाजी की और दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हुई।

गिल और सूर्यकुमार ने खेल रुकने तक 62 रनों की साझेदारी कर ली थी। सूर्यकुमार 24 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 39 रन और गिल 20 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 37 रन बनाकर नाबाद रहे। अभिषेक शर्मा 19 रन बनाकर आउट हुए जिनका विकेट नाथन एलिस ने लिया।

विज्ञापन