Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

SAAF एथेलेटिक्स : दूसरे दिन भारत को सात स्वर्ण समेत 18 पदक

SAAF एथेलेटिक्स : दूसरे दिन भारत को सात स्वर्ण समेत 18 पदक
विज्ञापन
  • साउथ एशियन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिपः भारत की बढ़त बरकरार, दूसरे दिन जीते 7 स्वर्ण समेत 18 पदक

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। रांची के मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में चल रही चौथी साउथ एशियन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दूसरे दिन भारत ने अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखा। इस प्रतियोगिता के दूसरे दिन भारत ने 7 स्वर्ण, 8 रजत और 3 कांस्य पदक जीते। इसके साथ ही भारत का कुल पदक आंकड़ा 32 पर पहुंच गया है, जिसमें 12 स्वर्ण, 14 रजत और 6 कांस्य शामिल हैं।

श्रीलंका ने भी जोरदार चुनौती पेश की और 8 स्वर्ण सहित कुल 23 पदक अपने नाम किये। नेपाल 3 कांस्य पदकों के साथ तीसरे स्थान पर बना हुआ है, जबकि बांग्लादेश और मालदीव ने एक-एक कांस्य जीता। भूटान को अभी तक कोई पदक नहीं मिला है।

चैंपियनशिप के दूसरे दिन भारत के एथलीट्स ने बाधा दौड़, मिडल डिस्टेंस और थ्रोइंग इवेंट्स में जबरदस्त प्रदर्शन किया। महिला 100 मीटर हर्डल्स में भारत की नंधिनी के ने 13.56 सेकंड का समय निकालते हुए स्वर्ण जीता। उनकी साथी मौमिता मंडल ने रजत और श्रीलंका की विजेवेरी विथा ने कांस्य प्राप्त किया। 

पुरुष 110 मीटर हर्डल्स में भारत के मानव आर ने 13.78 सेकंड में स्वर्ण पर कब्जा जमाया। श्रीलंका के रानातुंगे रोशन को रजत और भारत के कृषिक एम को कांस्य मिला। महिला 1500 मीटर दौड़ में भारत की संजना सिंह ने 4:25.36 मिनट में गोल्ड जीतकर अपनी दूसरी स्वर्ण पदक झोली में डाला। 

श्रीलंका की डब्ल्यू.के.एल. अरच्च नीमाली को रजत और भारत की काजल कानवडे को कांस्य मिला। पुरुष 1500 मीटर में भारत के अर्जुन वास्कले ने 3:54.58 मिनट में स्वर्ण जीता। श्रीलंका के गल्लगे रुसीरु चाथ और रोजीदीन मोहामथु क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।

डिस्कस थ्रो और 400 मीटर में भारत का दबदबा

महिला 400 मीटर फाइनल में भारत की नीरू पाठक ने 53.15 सेकंड का समय निकालकर स्वर्ण जीता, जबकि उनकी साथी ओलिंबा स्टेफी को रजत मिला। श्रीलंका की मेंडिस बलापुवा सयु ने कांस्य हासिल किया।महिला डिस्कस थ्रो में भारत ने क्लीन स्वीप किया। सीमा ने 55.14 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो कर स्वर्ण जीता, निधि ने रजत और श्रीलंका की असगिरिये गेदारा विनोद ने कांस्य जीता।पुरुष डिस्कस थ्रो में किर्पाल सिंह ने 56.22 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ स्वर्ण पर कब्जा किया, जबकि साथी खिलाड़ी निर्भय सिंह ने रजत जीता। श्रीलंका के डब्ल्यू.डी.एम. मिलांत संपत को कांस्य मिला।

हाई जंप और स्प्रिंट में श्रीलंका का पलड़ा भारी

पुरुष हाई जंप में श्रीलंका के ए. समरवीरा ने 2.17 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण जीता। भारत के रोहित ने 2.15 मीटर के साथ रजत और आदर्श राम ने 2.09 मीटर के साथ कांस्य जीता। पुरुष 400 मीटर में श्रीलंका के हेवा कुमारगे कालिन ने 46.21 सेकंड में स्वर्ण हासिल किया। भारत के मो. अशफाक को रजत और श्रीलंका के कुरुविटेजे काल्हारा को कांस्य मिला।

रिले में श्रीलंका ने तोड़ा रिकॉर्ड

पुरुषों की 4x100 मीटर रिले में श्रीलंका की टीम ने नया मीट रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने 39.99 सेकंड का समय निकालते हुए स्वर्ण पर कब्जा जमाया। भारत ने 40.65 सेकंड में रजत और बांग्लादेश ने 40.94 सेकंड में कांस्य जीता। महिलाओं की 4x100 मीटर रिले में भी श्रीलंका ने 44.70 सेकंड में स्वर्ण जीता। भारत ने 44.93 सेकंड में रजत, जबकि मालदीव ने 47.79 सेकंड में कांस्य प्राप्त किया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 30,203