Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 46
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

एशियन बेंच प्रेस चैंपियनशिप में झारखंड के इंद्रजीत सिंह को गोल्ड

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
एशियन बेंच प्रेस चैंपियनशिप में झारखंड के इंद्रजीत सिंह को गोल्ड
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के दिग्गज पावरलिफ्टर सरदार इंद्रजीत सिंह ने एक बार फिर राज्य का नाम रोशन किया है। उन्होंने हांगकांग में चल रही एशियन बेंच प्रेस चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर झारखंड के पदक तालिका में एक और कीर्तिमान जोड़ा है। यह उपलब्धि उन्होंने 70 वर्ष मास्टर्स आयु वर्ग में हासिल की है।

इंद्रजीत सिंह ने प्रतियोगिता के दौरान क्वीन एलिजाबेथ स्टेडियम, हांगकांग में शानदार प्रदर्शन करते हुए 105 किलोग्राम वजन उठाकर पहला स्थान प्राप्त किया।
झारखंड के वरिष्ठतम पावरलिफ्टरों में शुमार इंद्रजीत सिंह लंबे समय से खेल जगत में सक्रिय हैं और अब तक झारखंड के लिए कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पदक जीत चुके हैं। 

उनकी इस सफलता से न केवल खेल जगत, बल्कि पूरे राज्य में हर्ष का माहौल है। खेल प्रेमियों ने उनके समर्पण, अनुशासन और निरंतर प्रदर्शन को झारखंड की नई पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक बताया है। इंद्रजीत सिंह का अगला मुकाबला शनिवार को आयोजित होगा, जिसमें उनके प्रदर्शन को लेकर सभी की निगाहें टिकी हैं।

उम्र के इस पड़ाव पर भी उनका जोश और फिटनेस यह साबित करता है कि खेल के प्रति जुनून और निरंतर अभ्यास से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। उनकी इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों और प्रशिक्षकों ने बधाई दी है और उम्मीद जताई है कि आगामी इवेंट में भी वे देश के लिए पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ाएंगे।

विज्ञापन