Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

रांची : 30 को जेएससीए में भारत-दक्षिण अफ्रीका से वनडे मैच

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची : 30 को जेएससीए में भारत-दक्षिण अफ्रीका से वनडे मैच
विज्ञापन

रांची में 30 नवंबर को भारत-साउथ अफ्रीका मुकाबला 

2026 में रांची को मिल सकता है एक और अंतरराष्ट्रीय मैच 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। तीन साल के लंबे इंतजार के बाद रांची के जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय वनडे मुकाबला होने जा रहा है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच 30 नवंबर 2025 को यहीं खेला जायेगा। 

यह मुकाबला खास इसलिए भी है क्योंकि अक्टूबर 2022 के बाद पहली बार रांची में वनडे मैच होगा। उस समय भारत ने इसी मैदान पर दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हराया था। 

झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के एक अधिकारी ने बताया कि जनवरी 2026 में न्यूजीलैंड टीम भारत दौरे पर आयेगी, ऐसे में रांची को उस सीरीज में भी एक मैच मिलने की संभावना है। 

वनडे सीरीज 

  • पहला वनडे : 30 नवंबर, रांची 
  • दूसरा वनडे : 3 दिसंबर, रायपुर 
  • तीसरा वनडे : 6 दिसंबर, विशाखापट्टनम
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,627