Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 21
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

शुभमन गिल बने भारतीय वनडे टीम के कप्तान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
शुभमन गिल बने भारतीय वनडे टीम के कप्तान
विज्ञापन

आस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम का एलान, रोहित की जगह गिल को मिली वनडे टीम की कमान 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। बीसीसीआई ने आस्ट्रेलिया दौरे के लिए वनडे और टी-20 टीम का एलान कर दिया है। रोहित शर्मा की जगह शुभमन गिल को भारतीय वनडे टीम का कप्तान बनाया गया है, जबकि श्रेयस अय्यर वनडे में टीम के उपकप्तान होंगे। वहीं, टी-20 में सूर्यकुमार यादव भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे और गिल उपकप्तान होंगे।  

वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम 

आस्ट्रेलिया के खिलाफ 19 अक्तूबर से होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है : शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपकर), यशस्वी जायसवाल। 

आस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम का एलान होने के बाद मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। अगरकर से जब रोहित शर्मा की जगह शुभमन गिल को कप्तानी सौंपे जाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि गिल को कप्तानी सिर्फ वनडे विश्व कप 2027 को देखते हुए नहीं सौंपी गयी है, बल्कि लंबी अवधि के लिए है। अगरकर ने हालांकि, उन खबरों को खारिज किया जिसमें दावा किया जा रहा था कि यह सीरीज रोहित और कोहली की आखिरी सीरीज हो सकती है। 

टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम 

आस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है : सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उपकप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर।

विज्ञापन