टीम एबीएन रांची। राज्य की निवर्तमान मुख्य सचिव अलका तिवारी को राज्य निर्वाचन आयुक्त बनाया गया है। इससे संबंधित आदेश कार्मिक विभाग ने बुधवार को जारी कर दिया है।
बताते चलें कि बीते 30 सितंबर को अलका तिवारी मुख्य सचिव के पद से सेवानिवृत हुई थी। विदाई समारोह के दौरान ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें राज्य निर्वाचन आयुक्त की जिम्मेवारी देने का फैसला लिया था।