एशिया कप 2025 : भारत बनाम पाकिस्तान महामुकाबले की उलटी गिनती शुरू
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। एशिया कप 2025 का बहुप्रतीक्षित फाइनल अब बस कुछ ही घंटों दूर है। भारत और पाकिस्तान रविवार, 28 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खिताबी जंग के लिए आमने-सामने होंगे। मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 8 बजे होगी, जबकि टॉस 7:30 बजे होगा।
इस बार का फाइनल खास है क्योंकि एशिया कप के 41 साल के इतिहास में पहली बार भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत शिखर मुकाबले में देखने को मिलेगी। दोनों टीमों ने पूरे टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन कर फाइनल में जगह बनायी है। भारत अब तक अपराजेय रहा है, जबकि पाकिस्तान ने शानदार वापसी कर फाइनल का टिकट हासिल किया।
- भारतीय स्क्वॉड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा।
- पाकिस्तानी स्क्वॉड: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमां, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान मिर्जा, शाहीन शाह अफरीदी, सुफयान मोकिम।
एशिया कप 2025 का यह महामुकाबला सिर्फ दो देशों के बीच नहीं, बल्कि पूरे एशियाई क्रिकेट का सबसे बड़ा टकराव है। अब देखना होगा कि भारत अपनी विजयी लय को बरकरार रखता है या पाकिस्तान नया इतिहास रचता है।