Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

खेल निदेशक से मिले जिम्नास्टिक के चैंपियन

खेल निदेशक से मिले जिम्नास्टिक के चैंपियन
विज्ञापन

राष्ट्रीय एरोबिक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में सफलता के बाद झारखंड जिम्नास्ट्स ने की निदेशक से मुलाकात 

टीम ने जीते एक रजत और दो कांस्य पदक 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। केरल के कोच्चि में आयोजित राष्ट्रीय एरोबिक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप 2025-26 में झारखंड की टीम ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए एक रजत एवं दो कांस्य पदक अर्जित कर राज्य का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता से लौटने के उपरांत आज झारखंड जिम्नास्टिक संघ के पदाधिकारीगण एवं पदक विजेता खिलाड़ी, युवा कार्य एवं खेल निदेशालय, झारखंड के निदेशक शेखर जमुआर से औपचारिक भेंट किए। 

निदेशक शेखर जमुआर ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि झारखंड के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहे हैं। यह उपलब्धि समस्त राज्यवासियों के लिए गर्व का विषय है। विभाग खिलाड़ियों को आवश्यक सुविधाएं एवं संसाधन उपलब्ध कराता रहेगा, जिससे वे भविष्य में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी राज्य एवं देश का नाम रोशन कर सकें। 

झारखंड जिम्नास्टिक्स संघ के जितेंद्र कुमार ने कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। इस सफलता से उनका मनोबल और ऊँचा हुआ है तथा आने वाले समय में वे और भी बड़े मुकाम हासिल करेंगे। 

मौके पर झारखंड जिम्नास्टिक संघ के महासचिव निशिकांत पाठक, उपाध्यक्ष तूलिका श्रीवास्तव, संघ के प्रशासनिक सचिव डॉ दीपक साहू, विजेता खिलाड़ी, विकास गोप, अनुराग कुमार, कुमारी ऋष्टि राज, टोनु गोपाल, अमित गोप, चाहत कुमार केरकेटा, सूरज केशरी, करण कुमार, चंदा कुमारी, करिश्मा उरांव, दशमी कुमारी, रिया कुमारी, दिशा महेश्वरी, सपना कुमारी, परमेश्वर राय, आकाश कुमार महतो एवं अभिभावक उपस्थित रहे। उक्त जानकारी झारखंड जिम्नास्टिक संघ के महासचिव निशिकांत पाठक ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 11,644