Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

सांझील लाल गंधर्व नाथ शाहदेव स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

सांझील लाल गंधर्व नाथ शाहदेव स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, सिमडेगा। कोलेबिरा प्रखंड के लरबा गांव मे 4 दिवसीय सांझील लाल गंधर्व नाथ शाहदेव स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता धूमधाम से संपन्न हुआ। ये प्रतियोगिता आदरणीय की स्मृति में पिछले 13 वर्षों से गांव वालों के श्रद्धा और निष्ठा से आयोजित होता चला आया है। 

यह प्रतियोगिता हर वर्ष 11 से 14 सितंबर को आयोजित किया जाता है, आयोजक युवा समूह लरबा के अध्यक्ष मोहन गोप, सचिव सुरेंद्र गोप एवं कोषाध्यक्ष सुनील खड़िया ने बताया कि इस वर्ष सिमडेगा तथा गुमला जिला से कुल 40 फुटबॉल टीमों ने भाग लिया। 

प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार देवा टोली कुंबाकेरा शाहपुर की टीम, द्वितीय पुरस्कार बांधडीपा कोलेबिरा अ तथा तृतीय पुरस्कार अमृत ब्रदर्स कोंजोगा पतिया टोली ने हासिल किया। इस आयोजन में परिवार के सदस्य लाल उमाशंकर नाथ शाहदेव, लाल कीर्तिमान नाथ शाहदेव तथा लाल विजेंद्र नाथ शाहदेव उपस्थित होकर गांव वालों का उत्साह बढ़ाया और अपने पूर्वज को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्य अतिथि जेएलकेएम के केंद्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो ने उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को सराहा और सांझील लाल गंधर्व नाथ शाहदेव के चलचित्र में माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धाभाव अर्पित की। अपने संबोधन में उन्होंने गांव के विकास के लिए भी ग्रामीणों का उत्साहवर्धन किया। 

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में लरबा गांव के रघु राम, रोहित गोप, मुकेश गोप, विजेंद्र यादव, सुदर्शन बिसवाल, सरोज बिसवाल, दीनू, रंजीत बड़ाइक तथा हीरालाल सिंह के साथ अन्य 10 कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 10,587