Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

एशिया कप : भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया

एशिया कप : भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया
विज्ञापन
  • भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराया, सूर्यकुमार ने छक्का लगाकर दिलाई जीत
  • भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप में आज मुकाबला खेला जा रहा है। 
  • दोनों टीमों ने टूर्नामेंट में अपने-अपने पहले मैच जीते हैं।
  • भारत और पाकिस्तान की नजरें इस मैच को जीतकर सुपर चार चरण के लिए क्वालिफाई करने पर टिकी होंगी।

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। एशिया कप 2025 के दौरान भारत पाकिस्तान के महामुकाबले में भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को जबरदस्त तरीके से धोया है। T-20 फॉर्मेट में खेले गये इस मैच के दौरान भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराया है। बताते चलें कि टॉस जीत पाकिस्तान ने बल्लेबाजी का फैसला लिया, जो उसके लिए आत्मघाती साबित हुआ।

 पाकिस्तान के ओपनिंग और मध्यक्रम का प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा। एक समय 65 रन पर उसके 6 विकेट गिर गये थे। किसी तरह 9 विकेट के नुकसान पर टीम ने 125 रन बनाये। 

जिसके जवाब में भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की शुरुआत की और टीम को मजबूत शुरुआत दिलायी। बाद में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने विजयी छक्का लगाकर शानदार जीत दिलायी। इस दौरान शुभमन गइल, तिलक वर्मा और शिवम दुबे का भी प्रदर्शन बेहतरीन रहा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 9,121