Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

राष्ट्रीय एरोबिक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में पदक जीत कर लौटी झारखंड टीम का जोरदार स्वागत

राष्ट्रीय एरोबिक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में पदक जीत कर लौटी झारखंड टीम का जोरदार स्वागत
विज्ञापन

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। केरल के कोच्चि में आयोजित राष्ट्रीय एरोबिक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप 2025 में झारखंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य का मान बढ़ाया। टीम ने प्रतियोगिता में एक रजत पदक सहित कुल दो पदक जीतकर इतिहास रच दिया। 

आज टीम के रांची रेलवे स्टेशन पहुंचने पर झारखंड जिम्नास्टिक संघ के पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों, खिलाड़ियों के परिजनों एवं खेल प्रेमियों ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। पूरे स्टेशन पर झारखंड जिम्नास्टिक जिंदाबाद और झारखंड के खिलाड़ी देश का अभिमानजैसे नारों से गूंज उठा। 

झारखंड जिम्नास्टिक संघ के महासचिव श्री निशिकांत पाठक ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए कहा कि यह सफलता पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है। हमारे खिलाड़ियों ने कठिन मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण से यह उपलब्धि हासिल की है। आने वाले समय में हम और बेहतर तैयारी कर झारखंड को स्वर्ण पदक दिलाने का प्रयास करेंगे। 

संघ की उपाध्यक्ष तूलिका श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि हमारी बेटियां और बेटे राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का परचम लहरा रहे हैं। यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी को भी प्रेरणा देगी। 

संघ के प्रशासनिक सचिव डॉ दीपक साहु ने अपने संदेश में कहा कि पदक विजेता खिलाड़ियों की मेहनत और कोचों का मार्गदर्शन सराहनीय है। संघ हमेशा खिलाड़ियों के साथ खड़ा है और उन्हें हर संभव सहयोग प्रदान करेगा। 

पदक विजेता खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय प्रशिक्षकों और झारखंड जिम्नास्टिक संघ को दिया तथा राज्यवासियों से मिले समर्थन और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। यह उपलब्धि झारखंड राज्य के लिए न केवल गर्व का विषय है, बल्कि इससे प्रदेश में जिम्नास्टिक खेल के विकास को नई ऊर्जा और प्रेरणा मिलेगी। 

इस अवसर पर निदेशक युवा कार्य एवं खेल विभाग शेखर जमुआर, झारखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष आर. के. आनंद, कार्यकारी अध्यक्ष शेखर बोस, महासचिव डॉ. मधुकांत पाठक, झारखंड जिम्नास्टिक संघ के संरक्षक एवं रांची विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. (डॉ.) अजीत कुमार सिन्हा, अध्यक्ष रंजन कुमार, उपाध्यक्ष तूलिका श्रीवास्तव, प्रशासनिक सचिव डॉ. दीपक साहु, राजीव रंजन, संयुक्त सचिव लक्ष्मण सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष गोविंद झा, शशिकांत पांडे, मुक्ति लता खेस, प्रमोद कुमार, उत्तम राज, सरोज यादव, रंजना रंजन तथा रांची के जिला खेल पदाधिकारी श्री शिवेंद्र सिंह,  ने खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी। उक्त जानकारी झारखंड जिम्नास्टिक संघ के महासचिव निशिकांत पाठक ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 8,970