Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

एशिया कप में भारत का विजयी आगाज, यूएई को नौ विकेट से हराया

एशिया कप में भारत का विजयी आगाज, यूएई को नौ विकेट से हराया
विज्ञापन

भारत ने जीत के साथ शुरू किया अभियान, यूएई को अपने पहले मैच में नौ विकेट से हराया 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत ने यूएई को 9 विकेट से हरा दिया है। ये टी-20 एशिया कप इतिहास में दूसरी बार है जब टीम इंडिया ने टी-20 एशिया कप में 9 विकेट से जीत दर्ज की है। इस मुकाबले में यूएई की टीम पहले खेलते हुए सिर्फ 57 रनों पर सिमट गयी थी, जिसके जवाब में शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 27 गेंदों में ही मैच खत्म कर दिया। 

कुलदीप यादव ने टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके। वहीं बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने तूफानी बैटिंग करके भारत की जीत सुनिश्चित की। ये टी-20 एशिया कप की सबसे बड़ी जीत है। 

भारतीय टीम पहले भी इस टूर्नामेंट में 9 विकेट से जीत दर्ज की है, जब साल 2016 में उसने वअए को ही 9 विकेट से हराया था। उस मैच में टीम इंडिया ने 61 गेंदों में 82 रनों का टारगेट प्राप्त किया था। अब भारतीय टीम ने महज 27 गेंदों में सिर्फ एक विकेट खोकर 58 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 9,457